Thursday, September 21, 2023
spot_img
HomeBusinessआखिरी Debit Card कितने प्रकार के होते हैं? जानें- आपके कार्ड में...

आखिरी Debit Card कितने प्रकार के होते हैं? जानें- आपके कार्ड में क्या-क्या है बेनेफिट्स….


Meaning of All Debit Card: डिजिटल पेमेंट के दौर में आज भी डेबिट कार्ड का महत्व काफी अधिक है। इसका इस्तेमाल कैश निकालने के लिए किया जाता है। देश के हर कोने में ATM मशीन होने के चलते लोगों को Debit Card से कैश निकालने में दिक्कत भी नहीं होती है।

लेकिन क्या आपको पता है कि डेबिट कार्ड कितने प्रकार के होते हैं। दरअसल अलग- अलग डेबिट कार्ड का अपना अलग काम होता है। आज इस डिजिटल पेमेंट के जमाने में आपको यह सभी जानकारी होना चाहिए। तो आज जानते हैं विस्तार से।

RuPay Debit Card RuPay

RuPay डेबिट कार्ड का उपयोग मुख्य रूप से घरेलू लेनदेन और नकद निकासी के लिए किया जाता है। यह डेबिट कार्ड नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी किया जाता है। आप इसका उपयोग ऑनलाइन और खुदरा खरीदारी और बिलों का भुगतान करने के लिए कर सकते हैं।

Gold Visa Card

इस कार्ड में आपको ग्लोबल कस्टमर असिस्टेंस सर्विसेज का लाभ मिलता है। इस कार्ड का इस्तेमाल आप देश के बाहर भी कर सकते हैं। दुनिया भर के रिटेल, डाइनिंग और एंटरटेनमेंट आउटलेट्स पर इस कार्ड का इस्तेमाल करने पर आपको कई तरह के ऑफर भी मिलते हैं।

MasterCard

मास्टरकार्ड तीन प्रकार स्टैंडर्ड डेबिट कार्ड, एन्हांस्ड डेबिट कार्ड और वर्ल्ड डेबिट मास्टरकार्ड होते हैं। जब भी आप खाता खुलवाने जाते हैं तो बैंक की ओर से आपको एक स्टैंडर्ड डेबिट कार्ड जारी किया जाता है। आप इसे दुनिया भर में उपयोग कर सकते हैं।

Classic Debit Card

क्लासिक कार्ड एक बेसिक डेबिट कार्ड है। इस कार्ड में आपको सभी प्रकार की ग्राहक सेवाएँ मिलती हैं। आप किसी भी समय अपना कार्ड बदलवा सकते हैं। इस कार्ड की मदद से आप आपात स्थिति में एडवांस कैश भी निकाल सकते हैं।

Platinum Card

आप इस कार्ड का उपयोग विश्व स्तर पर भी कर सकते हैं। इसमें आपको कैश डिस्बर्समेंट से लेकर ग्लोबल एटीएम नेटवर्क तक की सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा, चिकित्सा और कानूनी रेफरल और सहायता उपलब्ध है। इस कार्ड के जरिए कई तरह की डील, डिस्काउंट ऑफर और अन्य सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments