Thursday, September 21, 2023
spot_img
HomeBusinessFD पर ये बैंक दे रहा 9.10 फीसदी का ब्याज रिटर्न, जानें-...

FD पर ये बैंक दे रहा 9.10 फीसदी का ब्याज रिटर्न, जानें- कब करना होगा निवेश….


FD : हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट को लेकर सूचना जारी की है, जिसमें कोई भी बदलाव नहीं दिखाई दिया है। रेपो रेट ना बढ़ने के बाद भी कुछ बैंक ऐसे हैं जिन्होंने FD पर ब्याज की सीमा बढ़ा दी है। इसी लिस्ट में अब सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक है जो रेपो रेट कम होने के बाद भी सीनियर सिटीजन को FD करने पर अधिक ब्याज दे रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानकारी मिली है कि अगर कोई वरिष्ठ नागरिक सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में FD करवाता है तो उसे 9 फीसदी से अधिक ब्याज दिया जा रहा है। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा सीनियर सिटीजन को 4.50 से लेकर 9.10 तक ब्याज दिया जा रहा है। इसी प्रकार आम नागरिकों के लिए यह 4 फीसदी से 8.60 फीसदी तक है। लेकिन ये ब्याज दर 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर है जो इसके मैच्योर होने पर आपको मिलती है।

7 दिन से 10 साल तक की FD पर ब्याज

आपको बता दें कि ये ब्याज दर 2 करोड़ से कम की FD पर दी जा रही है। अब बैंक और NBFC द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर स्कीम ऑफर की जा रही है। अब सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 3 साल तक के फिक्स्ड डिपॉजिट को मैच्योर होने पर वरिष्ठ नागरिकों को 9.10 प्रतिशत ब्याज दे रहा है तो वहीं आम नागरिकों को 8.6 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा 15 महीने से लेकर 2 साल तक की अवधि के लिए सीनियर सिटीजन को 9% ब्याज मिल रहा है।

एक साल तक की FD पर ब्याज

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा 7 दिन से लेकर 14 दिन की FD पर 4.50 प्रतिशत ब्याज, 15 दिन से लेकर 45 दिन की FD पर आपको 4.75 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। जबकि 46 दिन से 3 महीने की FD पर 5 फीसदी और 91 दिन से लेकर 6 महीने तक की FD पर 5.50 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है। तो वही 6 महीने से लेकर 9 महीने तक की एचडी पर आपको 6% ब्याज दिया जा रहा है. इसके अलावा 9 महीने से लेकर 1 साल तक की अवधि तक आपको 6.50 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।

1 साल से अधिक की FD पर

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा 1 साल की फिक्स डिपॉजिट पर आपको 7.15 फ़ीसदी ब्याज मिल रहा है। इसके बाद 1 साल से लेकर 15 महीने की FD पर आपको 8.75% ब्याज मिल रहा है। तो वहीं 15 महीने से लेकर 2 साल तक की FD पर आपको 9 फीसदी ब्याज बैंक द्वारा दिया जा रहा है। इसके साथ ही 2 साल से लेकर 3 साल की FD के ऊपर आपको 9.10 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। तो वहीं 3 साल से ज्यादा और 5 साल से कम की FD पर आपको 7.25% ब्याज दिया जा रहा है। इसके साथ ही 5 साल की FD पर 8.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इसके साथ ही 5 साल से लेकर 10 साल की FD पर आपको 7.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments