Thursday, September 21, 2023
spot_img
HomeChapra News2023 में फुटानी बजार पर King Kong का आकृती जैसा Durga Puja...

2023 में फुटानी बजार पर King Kong का आकृती जैसा Durga Puja पंडाल बनाया जा रहा है

जलालपुर प्रखंड के कला गम्हरिया गांव के फुटानी बाजार पर लाखों रुपए की लागत से किंग कॉन्ग की आकृति का भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। जिसमें मां दुर्गा विराजेगी।उनकी नवदुर्गा रूप की भव्य प्रतिमा स्थापित की जायेगी। इसके लिए कोलकाता से कलाकारों को बुलाया गया है। इसको बनाने मे छाव कलाकार व मजदूर दिन-रात एक किए हुए हैं। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति गम्हरिया कला फुटानी बाजार के अध्यक्ष छोटेलाल कुमार सुमन ने बताया कि हर बार कुछ नया करने की सोच नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की होती है। इस वर्ष भी इसी सोच को ध्यान में रखते हुए लाखों की लागत से किंग कॉन्ग की आकृति नुमा भव्य और विशाल पंडाल का निमार्ण कराया जा रहा है
आपको बता दें चार वर्षों से नए-नए ढंग से बन रही आकृति में विराजतीं हैं माता
सबसे पहले वर्ष डायनासोर की आकृति का निर्माण किया गया था। उसके बाद महिषासुर के मुख से माता का प्राकट्य हुआ था। कोरोना के टीके की आकृति में माता को स्थान दिया गया था। फिर 2022 में मां दुर्गा की सवारी शेर का निर्माण किया गया था। अब यानी 2023 में किंग कॉन्ग का निर्माण किया गया है।  जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments