Sunday, December 10, 2023
spot_img
HomeBusinessNFB Scheme : सरकार इन लोगों को देगी 30,000 रुपए, जानिए- क्या है...

NFB Scheme : सरकार इन लोगों को देगी 30,000 रुपए, जानिए- क्या है संजीवनी स्कीम….


NFB Scheme : सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों तक आर्थिक लाभ पहुंचाना है। इसी कड़ी में नेशनल फैमिली बेनिफिट योजना (National Family Benefit Scheme) में सरकार पात्र नागरिकों को दिल खोल कर आर्थिक मदद कर रही है।

इस योजना के तहत 30,000 रूपये का आर्थिक मदद मिलता है। इससे पाने लिए सिर्फ कुछ कागजी कार्य करना होगा। यह योजना उन लोगों के लिए लाया गया है, जिनके परिवार के मुखिया को मृत्यु हो गई हो और वो आर्थिक रूप से कमजोर हो। आइए योजना के बारे में और जानते हैं।

क्या है नेशनल बेनिफिट योजना?

इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के निवासियों को मिलता है। आज प्रदेश में लाखों लोग राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से लाभ ले रहे हैं। आपको बता दें कि इस योजना के तहत परिवार के मुखिया की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। राज्य सरकार परिवार को 30 हजार रुपये देती है। ताकि परिवार को दुख से उबरने में मदद मिल सके। साथ ही उसे कुछ आर्थिक मदद भी मिल सकती है।

पात्रता एवं शर्तें

आपको बता दें कि सरकार ने ग्रामीण इलाकों में सालाना आय की पात्रता 46 हजार रुपये और शहर में 56 हजार रुपये तय की है। साथ ही सरकार द्वारा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए शुरू की गई थी। यदि आप शहर में रहते हैं तो आप इस योजना के पात्र नहीं हैं। योजना का लाभ लेने के लिए आपको अपने ग्राम सचिव से संपर्क करना होगा।

साथ ही आपको एक आवेदन पत्र भी भरना होगा। इसके साथ संबंधित व्यक्ति का आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। इसके बाद आपके दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होगा। सही पाए जाने पर आपको सरकार की ओर से 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments