Friday, September 22, 2023
spot_img
HomeBusinessPost Office : इस स्कीम में पैसा होगा डबल- 4 लाख के...

Post Office : इस स्कीम में पैसा होगा डबल- 4 लाख के मिलेंगे 8 लाख, जानें


Kisan Vikas Patra : केंद्र सरकार द्वारा कई सारी ऐसी निवेश योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनमें लोगों को डबल फायदा भी हो रहा है। ऐसे ही स्कीम अब एक Post Office के द्वारा चलाई गई है जिसमें आप निवेश करते हैं तो को निश्चित समय बाद आपका पैसा डबल हो जाता है।

लेकिन यह योजना सिर्फ किसानों के लिए ही चलाई गई है। अगर आप भी निवेश करने के लिए कोई योजना के बारे में सोच रहे हैं तो किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) आप के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन रहेगा। पोस्ट ऑफिस द्वारा शुरू की गई ये स्कीम पहले की बजाय अब और भी ज्यादा किफायती हो गई है। जानकारी के अनुसार अब इसमें निवेश की गई राशि 120 महीनों के बजाय 115 महीनों में ही डबल हो जाएगी। आइये जानते है इसके बारे में…..

कैसे होती है ब्याज की गणना

आपको बता दे की सरकार द्वारा किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) योजना में परिपक्वता की तिथि जनवरी 2023 में 123 महीने से घटाकर 120 महीने कर दी गई थी। लेकिन अब इसमें और इजाफा करते हुए इसे 115 महीने तक ही सीमित कर दिया गया है। Post Office द्वारा जानकारी दी गई है कि इस योजना में निवेश करने पर आपको इस राशि पर ब्याज की गणना चक्रवृद्धि ब्याज के आधार पर करके दी जाती है। अगर आप इसमें एकमुश्त 4 लाख डालते हैं तो आपको 115 महीने में 8 लाख वापस मिल जाएंगे

कितना मिलता है ब्याज

आप चाहे तो इस योजना में 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस योजना में निवेश करने की अधिकतम कोई सीमा नहीं है, आप कितने भी समय के लिए इसमें निवेश कर सकते हैं। जबकि इस योजना में निवेश करने पर आपको 7.5 फ़ीसदी ब्याज दिया जाता है। सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना में आप चाहे तो जॉइंट अकाउंट खोलकर भी इसका फायदा ले सकते हैं। इस योजना में आपको नॉमिनी बनाने की सुविधा भी दी गई है।

कैसे खोल सकते है खाता

किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) योजना में 10 साल से अधिक उम्र का कोई भी इंसान खाता खोल सकता है। हालांकि इस योजना में 10 साल से कम उम्र के बच्चों का भी खाता खोला जाता है लेकिन उनकी तरफ से माता या पिता में से कोई नॉमिनी होता है।

अगर आप इस योजना में खाता खोलना चाहते हैं तो आपको एक जमा रसीद के साथ आवेदन करना होगा। इसके बाद आप इसमें निवेश की रकम चेक या डिमांड ड्राफ्ट या नगद के रूप में जमा करवा सकते हैं। लेकिन आपको आवेदन पत्र के साथ अपना पहचान पत्र या आधार कार्ड भी देना जरूरी है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments